धामपुर- भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने आज ग्राम मौजमपुर जैतरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आक्सीजन प्लांट की स्थापना के कार्य को शीघ्र ही कराने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री भूपेन्द्र सिंह बाबी, महेन्द्र धनौरिया, भाजपा नगराध्यक्ष राघव शरण गोयल, नगर पालिका चेयरमैन राजू गुप्ता, सुभाष चौहान, भूपेन्द्र सैनी, जितेन्द्र गोयल, सुरेन्द्र बाबी, सोनू बाल्मीकि, रविराज सिंह, संदीप, अनिल शर्मा, सौरभ जोशी, सुमन त्यागी, नीरजा सिंह, मिथलेश देवी, अनिता चौहान, पुरुषोत्तम अग्रवाल, उदित जैन, लवी शर्मा, गौरव चौहान, उदित बंसल, सतमीत सिंह मन्नी आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।


















