उत्तराखंड
Trending

उत्तरकाशी पुलिस का नशा तस्करों के विरुद्ध धर-पकड़ अभियान लगातार जारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – उत्तरकाशी पुलिस का नशा तस्करों के प्रति लगातार अभियान चलाया हुआ है,जनपद को नशा मुक्त करने की श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदय की मुहिम को लेकर उत्तरकाशी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के पुलिस उपाधीक्षको एवं सभी थाना प्रभारियों को नशीले पदार्थ का अवैध तरीके से कारोबार करने वाले एवं युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालों के प्रति सघन चैकिंग अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में गत रात्रि दिनाँक 16/06/2021 को श्री विनोद थपलियाल थानाध्यक्ष कोतवाली उत्तरकाशी के देखरेख में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस व एसओजी उत्तरकाशी की संयुक्त टीम द्वारा स्थान पुलिस लाईन के सामने मनेरा बाईपास तिराहा के पास चैकिंग अभियान चलाते हुये चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 05.37 ग्राम अवैध स्मैक* के साथ गिरफ्तार किया गया।


बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना कोतवाली उत्तरकाशी में NDPS Act की धारा 8/21 में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त- अखिलेश भट्ट पुत्र श्री दिनेश भट्ट निवासी ग्राम बग्यालगांव पाटा थाना कोतवाली उत्तरकाशी उम्र 33 वर्ष।

बरामद माल- 05.37 ग्राम अवैध स्मैक

यहां आपको बताते चलें लगातार नशा खोर नशे का व्यापार करने वालों पर नकेल करती जा रही है उत्तरकाशी पुलिस जिसकी वजह से नशाखोरी है समाप्ति की तरफ बढ़ रही है लोगों को नशे के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है इस से क्या नुकसान हैं। सब पुलिसकर्मी मिलकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं के नशाखोरी से दूर रहें नशाखोरी आपके लिए हानिकारक है इसमें जान भी जा सकती है।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button