AIRA NEWS NETWORK – थानाध्यक्ष दन्या श्री संतोष देवरानी ने बताया कि धौलादेवी के पास पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी जिस पर बोलेरो को चैक किए जाने में दो युवक जिसमें से एक टैक्सी चालक तथा दूसरा पनवा नौला में शराब भट्टी में सेल्समैन का कार्य करता है दोनों के कब्जे से अवैध शराब बरामद हुई।
पूछताछ पर बताया कि कोविड-कर्फ्यू के दौरान दुकानों के बंद होने पर अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए शराब अपने गांव / क्षेत्र में बेचने हेतु. ला रहे थे। चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर थाना दन्या में धारा-60/72 आबकारी अधिनियम, 51 बी आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2/3 महामारी अधिनियम, 188 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वाहन मैं तुम्हारे लिए क्या नहीं हुआ सीज किया गया है।
यहां आपको बताते चलें अल्मोड़ा पुलिस लगातार अपराधी व अपराध करने वाले नशे का कारोबार करने वालों को पर लगातार शिकंजा कसती जा रही है और लगातार सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है जिसकी अल्मोड़ा क्षेत्र की जनता लगातार प्रशंसा कर रही है और पुलिस को मुजरिम को पकड़वाने में हर तरीके का सहयोग कर रही है
अभियुक्त:
1- कमल सिंह उम्र 21 वर्ष*पुत्र त्रिलोक सिंह ग्राम मलाड पोस्ट धूरा, दन्या। (टैक्सी चालक)
2- बालम सिंह उम्र- 23 वर्ष पुत्र- खीम सिंह निवासी- ग्राम मलाड़ पोस्ट धूरा दन्या ( सेल्स मैन)
बरामदगी- 09 पेटी देशी/01 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 10 पेटी अवैध शराब)
कीमत- 43,560 रुपये
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष दन्या संतोष देवरानी।
2- उ0नि0 इंदर ढैला।
3- का0 राजेश भट्ट।


















