समर स्टडी हॉल में बाल मेले की धूम, अध्यक्ष मुक्ता सिंह ने विजेताओं को किया सम्मानित

काशीपुर / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस के अवसर पर समर स्टडी हॉल में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर मेले के उल्लास और बच्चों की किलकारियों से गुलजार रहा।
विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस मेले में बच्चों के लिए चाउमीन, बर्गर, आइसक्रीम, सैंडविच के फूड स्टॉल और पॉप कैच, एक का डबल, फीड द जोकर जैसे मजेदार गेम्स आकर्षण का केंद्र रहे। डीजे मस्ती ने समां बांध दिया। नर्सरी से कक्षा दो तक के अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ खूब एंजॉय किया।



मेले में लकी ड्रॉ के तहत 5 हैम्पर पुरस्कार निकाले गए, जिसे अध्यक्षा मुक्ता सिंह, प्रधानाचार्य अनुज भाटिया और डायरेक्टर शशांक कुमार सिंह ने विजेताओं को प्रदान किया।
विजेता रहे: फाइजा (कक्षा 11), वंशिका अग्रवाल (12वीं कॉमर्स), मानसी कठैत (10वीं), दक्षी शर्मा (कक्षा 1) और अंशिका ग्रोवर (कक्षा 4)।
इस मौके पर अध्यक्षा मुक्ता सिंह ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य मनु अग्रवाल समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संचालन अनीता तिवारी ने किया।






