काशीपुर-उत्तराखण्ड़

वोटों पर डाका,फ़र्ज़ी आपत्तियों से मचा हाहाकार, मुस्लिम समाज आया सड़कों पर सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

*काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,*”एक शख्स ने काटे सैकड़ों वोट! मुस्लिम समाज ने SDM को सौंपा ज्ञापन, डॉ. राहुल बोले – ‘ये लोकतंत्र की हत्या है, दोषियों को जेल भेजो'”*प्रेस विज्ञप्ति में बड़ा खुलासा। पार्षद से लेकर पूर्व चेयरमेन तक SDM के सामने। पीड़ितों को किया पेश।काशीपुर में मतदाता सूची को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। मुस्लिम समाज, काशीपुर ने आज उपजिलाधिकारी SDM कार्यालय पहुंचकर विधानसभा क्षेत्र में चल रही SIR प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए।मुस्लिम समाज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति / जनहित सूचना दिनांक 07 अगस्त 2026 के अनुसार, एक ही व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से सैकड़ों मतदाताओं पर आपत्तियां दर्ज कराई गई प्रतिनिधिमंडल ने SDM काशीपुर को ज्ञापन सौंपकर कहा:1. *गहन जांच:* पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए। 2. *कानूनी कार्रवाई:* यदि किसी ने जानबूझकर झूठी/फर्जी आपत्तियां लगाकर मतदाताओं को परेशान किया है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई हो।3. *सुनवाई जरूरी:* बिना उचित जांच, सुनवाई और विधिक प्रक्रिया के किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटाया जाए।4. *आरोपियों को बुलाओ:* जिन्होंने आपत्ति दी है उन्हें भी बुलाया जाए और दोषी पाए जाने पर उन पर कानूनी कार्यवाही की जाए।*पीड़ितों को SDM के सामने पेश किया*मुस्लिम समाज ने SDM के सामने प्रत्यक्ष साक्ष्य के तौर पर उन मतदाताओं को पेश किया जिनके खिलाफ बिना किसी तथ्यात्मक आधार के झूठी आपत्तियां दर्ज कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।*डॉ. एम ए राहुल का बड़ा बयान*प्रतिनिधिमंडल में शामिल डॉ. एम ए राहुल ने SDM कार्यालय के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा:> *”ये SIR के नाम पर लोकतंत्र की हत्या करने की साजिश है। एक ही व्यक्ति सैकड़ों लोगों के वोट काटने की आपत्ति लगा रहा है। इसमें पार्षद, शिक्षक, व्यापारी कोई नहीं बचा। अगर प्रशासन ने अभी कार्रवाई नहीं की तो हम कोर्ट तक जाएंगे। हमारा संकल्प है कि एक भी पात्र मतदाता का नाम नहीं कटने देंगे। दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर ही दम लेंगे।”**कौन-कौन था प्रतिनिधिमंडल में?*ज्ञापन देने वालों में शहर के बड़े चेहरे शामिल थे। फोटो और विज्ञप्ति के अनुसार: पूर्व चेयरमेन शमशुद्दीन, हसीन खान पूर्व विधायक प्रत्याशी, एडवोकेट अशरफ सिद्दीकी, मुशर्रफ हुसैन, शफीक अहमद अंसारी, डॉ. एम ए राहुल, ज़फर मुन्ना, डॉ. अब्दुल शकील, पार्षद राशीद फारूकी, पार्षद मोनिश आशी, पूर्व संयुक्त सचिव छात्र संघ वसीम अकरम, अज़हर कस्सार, मोनू सिद्दीकी आदि लोग मौजूद थे।*पहले से गर्म है मामला*ये मामला नया नहीं है। इससे पहले भी काशीपुर में *पार्षद मोनिश आशी और 20 साल के वरिष्ठ पत्रकार रिजवान अहसन का नाम “Permanently Shifted” बताकर काटने की कोशिश हो चुकी है। अब मुस्लिम समाज के इस कदम से प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है।SDM ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि हर आपत्ति का निष्पक्ष परीक्षण होगा और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button