बिलाल ट्रेडर्स का हुआ भव्य शुभारंभ, उपभोक्ताओं में हर्ष की लहर

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,शहर के बंदा रोड स्थित अल्ली खां क्षेत्र में शुक्रवार को बिलाल ट्रेडर्स का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नए प्रतिष्ठान के उद्घाटन पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। फीता काटने के साथ ही प्रतिष्ठान को जनता के लिए खोल दिया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रोपराइटर श्री अनस सिद्दीक़ी को बधाई दी और प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।*मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि रहे मौजूद* समारोह की मुख्य अतिथि कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शमसुद्दीन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा इंतज़ार हुसैन, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत ज़ुबैर सिद्दीक़ी महानगर अध्यक्ष एएसपी एम. ए. राहुल तथा प्रदेश प्रबंध निदेशक आयरा न्यूज़ नेटवर्क रिज़वान अहसन उपस्थित रहे।अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।
ज़ुबैर सिद्दीक़ी ने कहा – “स्थानीय व्यापार से बढ़ेगा रोजगार” इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ज़ुबैर सिद्दीक़ी ने अपने सम्बोधन में कहा: > _”आज के समय में युवा स्वरोजगार की ओर बढ़ रहे हैं। बिलाल ट्रेडर्स जैसे नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों की स्थापना से न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। मैं अनस सिद्दीक़ी को इस नई शुरुआत के लिए बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि गुणवत्ता, ईमानदारी और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के दम पर बिलाल ट्रेडर्स बहुत कम समय में क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा।”_ उन्होंने कहा कि व्यापार के साथ-साथ सामाजिक सरोकार भी जरूरी है और ऐसे प्रतिष्ठानों को क्षेत्र के विकास में सहयोग करना चाहिए। अतिथि एवं पत्रकार रिज़वान अहसन ने कहा कि नए व्यवसायों से शहर का व्यापारिक माहौल मजबूत होता है। पूर्व पालिकाध्यक्ष शमसुद्दीन और इंतज़ार हुसैन ने भी अनस सिद्दीक़ी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही किसी भी व्यापार की सबसे बड़ी पूंजी है। इस मौके पर राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम सिद्दीक़ी, प्रदेश सचिव मोहम्मद फुरकान, सरफराज अंजर भाजपा नेत्री शबाना अंजुम, मंडल अध्यक्ष नसरीन खान, अज़मत खान, पार्षद पति सादिक हुसैन, अरमान सिद्दीक़ी, मुस्तकीम एवं दानि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में बिलाल ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अनस सिद्दीक़ी ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को उचित दाम पर गुणवत्तापूर्ण सामान और बेहतर सेवा देना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।समारोह के समापन पर सभी ने बिलाल ट्रेडर्स की निरंतर उन्नति, समृद्धि एवं सफल संचालन की मंगलकामनाएं व्यक्त की.।


















