सम्पूर्ण वैक्सिनशन और कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण पालन करने वाले गांवों को एसडीआरएफ करेगी सम्मानित

AIRA NEWS NETWORK – एसडीआरएफ की एक मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए जिसमें एडिशनल स्पेशल डायरेक्टर अविनाश सिंह खत्री ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिन गांवों में सम्पूर्ण वैक्सीनेशन बच्चो से लेकर बड़े बूड़ो सभी का वैक्सीनेशन हो चुका है और कोरोना गाइड लाइन का सम्पूर्ण पालन किया गया है साथ ही साथ जिन परिवारों ने कोरोना गाइड लाइन का सम्पूर्ण पालन किया है उन गांवों और परिवार को एसडीआरएफ भारत सरकार की टीम सम्मानित करेगी और सरकार कि तरफ से सभी सुविधाये दी जाएंगी।
आप को बताते चले कि अब तक ऑपरेशन सेफ पीपल सेव इंडिया की टीम ने कॅरोना महामारी लोकडॉन काल मे अपने ऑपरेशन के तहत लगभग तीन लाख लोगों को मदद पहुचाने का काम किया है ऑपरेशन सेव पीपल सेव इंडिया के एडिशनल स्पेशल डायरेक्टर अविनाश सिंह खत्री ने बताया कि 86 क्रिटिकल कॅरोना की लास्ट स्टेज मरीजो को असडीआरफ की टीम और डॉक्टरों की मदद से बचाया गया है कॅरोना जैसी महामारी मे एसडीआरएफ टीम ने जहां एक और घर घर जाकर कॅरोना पीड़ित लोगों को मदद पहुचाने का कार्य किया वही ग्रामीणों और कॅरोना पीड़ित लोगों के लिए एसडीआरएफ की टीम देवदूत की तरह साबित हुईं है
दिल्ली-सम्पूर्ण वैक्सिनशन और कॅरोना गाइड लाइन का पूर्ण पालन करने वाले गांवों को एसडीआरएफ करेगी सम्मानित।


















