काशीपुर-उत्तराखण्ड़

कुंडेश्वरी में एक सप्ताह से तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,ग्रामीण क्षेत्र कुंडेश्वरी में पिछले एक सप्ताह से लगातार तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आईआईएम क्षेत्र के आसपास आबादी वाले इलाके में तेंदुए के दिखने से लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। *ग्रामीणों ने की सुरक्षा की मांग* स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 7 दिनों से तेंदुआ लगातार इलाके में देखा जा रहा है। कई बार वह खेतों और रिहायशी इलाकों के बेहद करीब आ जाता है। इससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर पिंजरा लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।*वन विभाग अलर्ट, गश्त बढ़ाई* काशीपुर रेंज के रेंजर देवेंद्र रजवार ने बताया कि आईआईएम क्षेत्र में कुछ दिनों से तेंदुआ दिखने की सूचना लगातार मिल रही है। आबादी के समीप तेंदुए की गतिविधि को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। वन कर्मियों की टीमें सुबह-शाम इलाके में गश्त कर रही हैं।*ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील* रेंजर रजवार ने ग्रामीणों से अपील की है कि वह शाम ढलने के बाद अकेले बाहर न निकलें। बच्चों को घरों में ही रखें और खेतों में समूह में जाएं। यदि कहीं तेंदुआ दिखे तो तुरंत वन विभाग के कंट्रोल रूम या नजदीकी रेंज कार्यालय को सूचना दें। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर पिंजरा भी लगाया जाएगा। फिलहाल वन विभाग तेंदुए की मूवमेंट पर नजर रखे हुए है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जाता, तब तक डर बना रहेगा

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button