किसान सुखी है तो देश सुखी है, सरकार अन्नदाता के प्रति पूरी तरह समर्पित-:महापौर दीपक बाली

काशीपुर/रुद्रपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,ऊधम सिंह नगर में केंद्रीय योजनाओं के लोकार्पण एवं ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महापौर दीपक बाली ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर सहभागिता निभाई।

*”किसानों की समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध”: दीपक बाली* महापौर दीपक बाली ने कहा कि किसानों की समृद्धि, कृषि विकास और ग्रामीण सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार देश के अन्नदाता के प्रति पूरी तरह से समर्पित है। उन्होंने कहा, “सरकार का मानना है कि किसान सुखी है तो देश सुखी है।

इसी सोच के चलते ‘खेत बचाओ अभियान’ जैसे प्रयास कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों के हितों की रक्षा की दिशा में केंद्र एवं प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कदम हैं। ये अभियान देश के अन्नदाता के प्रति केंद्र व राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के साथ साथ किसानों के प्रति सरकार के प्रेम को भी दर्शाता है।” *ये गणमान्य रहे मौजूद* कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, लोकसभा सांसद अजय भट्ट, उधमसिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, जिलाध्यक्ष *कमल जिंदल*, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा, हल्द्वानी मंडी समिति अध्यक्ष अनिल डब्बू सांसद प्रतिनिधि विजय बॉब समेत प्रदेश और जनपद के सैकड़ों गणमान्य लोग एवं किसान साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय योजनाओं का लोकार्पण कर किसानों को लाभ पहुंचाने की योजनाओं की जानकारी दी गई। ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत कृषि भूमि को बचाने और किसानों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।


















