काशीपुर-उत्तराखण्ड़

रा.मानव अधिकार संगठन ने लगाया शीतल जल वितरण शिविर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,भीषण गर्मी और लू से राहगीरों को राहत दिलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत – उत्तराखंड टीम द्वारा मंगलवार को महाराणा प्रताप चौक पर शीतल जल बोतल वितरण सेवा अभियान चलाया गया। संगठन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा, जनकल्याण और समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। राष्ट्रीय महामंत्री बोले – जरूरतमंद की मदद हमारा नैतिक दायित्वइस मौके पर संगठन के *राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड ज़ुबैर सिद्दीकी* ने कहा, *”राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत सदैव समाजहित और मानवता की सेवा के लिए कार्य करता आया है। भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।”* *राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताया आभार* वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। *SDM, CO सिटी, CMO समेत अधिकारियों को दिया आमंत्रण* कार्यक्रम के तहत संगठन पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी काशीपुर, क्षेत्राधिकारी (CO सिटी) काशीपुर, कोतवाली प्रभारी काशीपुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊधम सिंह नगर, तहसीलदार काशीपुर सहित समस्त सम्मानित प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारीगण को सम्मानपूर्वक आमंत्रण पत्र सौंपे। *ये पदाधिकारी रहे मौजूद* शीतल जल वितरण सेवा अभियान में प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड मोहम्मद नबी अन्सारी, प्रदेश सचिव मो० फरकान, प्रदेश सचिव प्रकाश चन्द्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ऊधम सिंह नगर शबाना अंजुम, जिला अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर गयास अन्सारी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा दिलशाद मालिक, कुमाऊँ मण्डल अध्यक्ष मालवी दुआ समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जुबेर सिद्दीकी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए आगे भी मानव सेवा, जनहित और सामाजिक सहयोग से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। शिविर में सैकड़ों राहगीरों और जरूरतमंदों को ठंडे पानी की बोतलें वितरित की गईं।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button