काशीपुर-उत्तराखण्ड़

क्षत्रिय समाज द्वारा बड़ी शानो शौकत से मनायीं गईं महाराणा प्रताप जयंती

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,,महाराणा प्रताप की जयंती पर पर काशीपुर में क्षत्रिय समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित इस समारोह में क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। पूरा कार्यक्रम देशभक्ति, गौरव और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोंच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। पूजा-अर्चना पंडित श्री हर्षवर्धन सारस्वत द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष विजय सोलंकी ने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक वीर योद्धा ही नहीं बल्कि त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्र प्रेम के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने समाज से एकजुट होकर सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का आहवान किया।कार्यक्रम में नगर निगम महापौर दीपक ने बाली समारोह के दौरान बताया कि एमपी चौक पर पहले फेस में 4 करोड़ 90 लाख रूपये की लागत से सौंदर्यकरण किया जायेगा। जबकि दूसरा फेस में 3 करोड़ की लागत से कार्य किया जायेगा। इस कार्य में करीब 8 करोड़ की लागत से एमपी चौक की सुंदरता में चार चांद लगेंगे। वहीं स्टेडियम तिराहे पर 3 करोड़ 80 लाऽ रूपये से सौंदर्यकरण किया जायेगा। जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जायेगा। इस दौरान राज्य मंत्री सीमा चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें राष्ट्र का गौरव बताया। इस दौरान हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, संदीप सहगल एडवोकेट, सूर्य प्रताप सिंह चौहान, संजय रावल, सोपाल सिंह, मानवेंद्र सिंह मानस, प्रमोद सिंह तोमर, गीता चौहान, अनुराग सिंह सोलंकी, मोहन सिंह बिष्ट, शयोपाल सिंह चौहान, डीपी सिंह चौहान, डॉ- नरेश चौहान, अमित सिंह, ठाकुर विपिन चौहान,अजय प्रताप सिंह, जसवंत सिंह, अशोक सिंह, इन्द्रराज सिंह एडवोकेट, आनंद वीर सिंह, यशवर्धन प्रताप सिंह, ब्रजकिशाेर सिंह, शिवम् ठाकुर, सुरेश जीना, यश प्रताप सिंह, संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी लोगों ने महाराणा प्रताप के बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता, सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button