एसओटीएफ कुमायूं की बड़ी कार्रवाई-16.560 किलो डोडा, देशी तमंचा व 10 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

उधमसिंहनगर / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड विजन को साकार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओटीएफ कुमायूं और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। वाहन चेकिंग के दौरान 16.560 किलो डोडा, एक देशी तमंचा और 10 जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ के मार्गदर्शन और पुलिस महानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में कुमायूं पुलिस नशे और अपराध के खिलाफ लगातार सघन अभियान चला रही है। इसी क्रम में 7 मई 2026 को एसओटीएफ कुमायूं और थाना पुलभट्टा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए थाना पुलभट्टा क्षेत्र के सिरौली कला के पास अभियुक्त को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकिब पुत्र मुख्तायर अहमद निवासी वार्ड नम्बर 06, सिरौली कला, किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 16.560 किलोग्राम डोडा, 315 बोर का एक देशी तमंचा, 10 जिंदा कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई।
अभियुक्त के खिलाफ थाना पुलभट्टा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर को निर्देश दिए हैं कि अभियुक्त से गहन पूछताछ कर डोडा और अवैध हथियारों की आपूर्ति के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाए। साथ ही इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एसओटीएफ की पिछले 8 माह की कार्रवाई पर नजर डालें तो रेंज एसओटीएफ ने नशे के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाते हुए अवैध मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी कर अब तक 794 नशीले इंजेक्शन और 44,170 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद किए हैं। यह कार्रवाई कुमायूं पुलिस की नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।
पुलिस टीम में एसओटीएफ कुमायूं और थाना पुलभट्टा पुलिस के अधिकारी व जवान शामिल रहे। कुमायूं पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


















