धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस धामपुर में गौ माता के सम्मान में दिए जाने वाले ज्ञापन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क | धामपुर से रिपोर्ट
धामपुर। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस धामपुर में 27 अप्रैल को गौ माता के सम्मान में दिए जाने वाले ज्ञापन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र गहलोत का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिले की प्रत्येक तहसील में ज्ञापन सौंपने हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे स्वयं जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे, जिससे गौ संरक्षण के मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।


इस अवसर पर संगठनात्मक विस्तार करते हुए देवराज सिंह को जिला उपाध्यक्ष, राम अवतार चौहान को नगर अध्यक्ष (अफजलगढ़) तथा सत्यम भटनागर को नगर महामंत्री (अफजलगढ़) नियुक्त किया गया।
बैठक में जिला महामंत्री मनोज चौहान, टिंकू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, जिला मंत्री हिमांशु चौहान, धामपुर विधानसभा अध्यक्ष टीकम सिंह, नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष देवराज सिंह, डॉ. रामेंद्र यादव, जिला सहकारी समिति के अध्यक्ष नवीन जी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उमेश चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
— संवाददाता: अमित शर्मा, तहसील प्रभारी (आईरा न्यूज़ नेटवर्क)

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button