अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी में छात्र हत्याकांड पर उबाल न्याय की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उदय प्रताप कॉलेज में दिनदहाड़े हत्या छात्रों में आक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग तेज ||

सूर्य प्रताप सिंह हत्याकांड पुलिस कार्रवाई पर सवाल, छात्रों ने खोला मोर्चा ||

न्याय के लिए सड़क पर छात्र हत्याकांड के बाद बढ़ा आक्रोश और असुरक्षा का माहौल ||

खून से लिखा पत्र,न्याय की पुकार छात्रसंघ का आंदोलन हुआ तेज ||

वाराणसी :- उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी के परिसर में 20 मार्च को छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में छात्रसंघ ने न्याय की मांग को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है | इस जघन्य घटना को केवल एक छात्र की हत्या नहीं,बल्कि एक परिवार की आशाओं,एक युवा के सपनों और शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा पर सीधा प्रहार बताया गया है | छात्रसंघ द्वारा जारी प्रार्थना-पत्र में कहा गया है कि इस घटना के बाद हजारों छात्रों के मन में भय,असुरक्षा और न्याय व्यवस्था के प्रति अविश्वास की भावना उत्पन्न हुई है | यह प्रार्थना-पत्र केवल औपचारिक शिकायत न होकर न्याय, संवैधानिक अधिकारों एवं मानवता की पुकार के रूप में प्रस्तुत किया गया है | छात्रसंघ ने संबंधित अधिकारियों से व्यक्तिगत भेंट कर पूरे प्रकरण से जुड़े तथ्य,पीड़ा एवं आशंकाओं को सीधे रखने की इच्छा जताई है ताकि निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके |

छात्रों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद पुलिस प्रशासन का रवैया अपेक्षित रूप से संवेदनशील एवं उत्तरदायी नहीं रहा | कई मौकों पर छात्रों से ही साक्ष्य प्रस्तुत करने की अपेक्षा की जा रही है जो न्याय प्रक्रिया के मूल सिद्धांतों के विपरीत है छात्रों के बीच यह आशंका भी व्याप्त है कि जांच प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं है तथा उस पर बाहरी प्रभाव पड़ रहा है |

महाविद्यालय के प्राचार्य को लेकर भी छात्रों में संदेह की स्थिति बनी हुई है कि वे अपने प्रभाव का उपयोग कर जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं | हालांकि छात्रसंघ ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी निर्दोष व्यक्ति को आरोपित करना नहीं बल्कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना है | घटना के कई सप्ताह बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस और पारदर्शी कार्रवाई सामने नहीं आने पर छात्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है | साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं भड़काऊ सामग्री के प्रसार से जातीय तनाव बढ़ने की आशंका भी व्यक्त की गई है जो सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर चिंता का विषय है |

छात्रसंघ ने यह भी सवाल उठाया कि इस मामले में अभियुक्त को असलहा उपलब्ध कराने वाले गिरोह का अब तक खुलासा न होना कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है इसी से आहत होकर छात्रों ने भावनात्मक एवं प्रतीकात्मक रूप से मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर अपनी पीड़ा और आक्रोश व्यक्त किया |
छात्रों ने विश्वास जताया है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा और छात्रों का भरोसा पुनः स्थापित होगा |

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रतीक उपाध्याय ने किया | इस दौरान विवेकानंद,सौरभ सिंह, मनीष सिंह,पीयूष,अभिषेक सिंह, चंदन सिंह,उत्कर्ष सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button