जैतपुरा थाना क्षेत्र में 2 घंटे में करोड़ों का जुआ! औसानगंज में खंडहरनुमा घर बना अड्डा, पुलिस पर उठे सवाल

वाराणसी। शहर के जैतपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत औसानगंज इलाके में अवैध जुए के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, औसानगंज स्थित निक्की जायसवाल के खंडहरनुमा मकान में प्रतिदिन सीमित समय के भीतर ही करोड़ों रुपये का जुआ संचालित किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह खेल सुबह करीब 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, यानी महज दो घंटे के भीतर ही संचालित होता है, लेकिन इस दौरान लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये का दांव लगाया जाता है।
सूत्रों के अनुसार, इस पूरे खेल का संचालन अजय जायसवाल नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है, जो राजा तालाब क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जुए के इस अड्डे पर शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी गतिविधि होने के बावजूद अब तक कोई ठोस पुलिस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई की


















