उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का वाराणसी मंडली सम्मेलन धूमधाम से हुआ संपन्न

वाराणसी :- बद्री प्रसाद जिला अध्यक्ष वाराणसी के अध्यक्षता मे उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का मंडली सम्मेलन व चुनाव कंपोजिट विद्यालय कबीर चौरा पिपलानी कटरा के कार्यालय सभागार वाराणसी में संपन्न हुआ | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि/ चुनाव अधिकारी जगदीश शर्मा वरिष्ठ उपाध्याय आजमगढ़ रहे | कार्यक्रम का संचालन विनोद त्रिपाठी जिला मंत्री ने किया | कार्यक्रम को मूर्त रूप देने के लिए माया देवी अपनी टीम के साथ कार्यक्रम को सफल कराया मनोनीत पदाधिकारीयो सफल कार्यक्रम को आशीर्वाद प्रदान करने हेतु मुन्नू लाल रावत प्रांतीय संरक्षक महासंघ राधिका रंजन तिवारी प्रांतीय संगठन मंत्री कार्यक्रम में पहुंचकर सभी का धन्यवाद अदा किया |
संरक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि आज मुझे गर्व है कि प्रांतीय अध्यक्ष जी के शर्मा के नेतृत्व में संपूर्ण उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में जिला इकाइयों का चयन तेजी के साथ किया जा रहा है अभी तक जिन विभागों में जिन कर्मचारियों की समस्याओं का निदान नहीं हुआ है उसके लिए कार्य योजना बनाकर सरकार से वार्ता कर जल्दी ही निस्तारण कराया जाएगा | तमाम संगठनों को आडे हाथ लेते हुए कहां की कुकुरमुत्ता की तरह संगठन कभी कर्मचारी हित में कार्य नहीं कर सकते ऐसे संगठनों से कर्मचारियों को सावधान रहने के लिए भी हिदायत दिया अध्यक्ष ने अध्यक्षता करते हुए कहा आज लखनऊ मंडल वाराणसी मंडल आजमगढ़ मंडल मे कार्यक्रम हो चुके हैं आगामी 26 अप्रैल 2026 को कानपुर मंडल में बी एल गुलाबीया प्रांतीय सलाहकार के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कर्मचारी और कई दर्जन संगठन अपनी मागो जैसे पुरानी पेंशन मृतक आश्रित का शासनादेश निरस्तीकरण स्मारक कर्मचारियों को पुनरिचित वेतन सातवां वेतन का लाभ अस्थाई करण सचिवालय की भांति चतुर्थ श्रेणी को 1900 ग्रेड पे जैसे तमाम मुद्दों को लेकर एकजुट होने जा रहा है |
कानपुर मंडल से जुड़े सभी जिले के लोगों से अनुरोध है अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल करें आज पड़ोसी मंडल मिर्जापुर में राम प्रसाद सरोज के नेतृत्व में मंडली सम्मेलन होना था रामप्रसाद सरोज का अचानक एक्सीडेंट होने के कारण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया उन्हें शीघ्र ठीक होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई ताकि जल्दी स्वस्थ होकर मिर्जापुर मंडल का सम्मेलन व चुनाव करा सके आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद अदा किया |
मुख्य वक्ता के रूप में नरेंद्र प्रताप,रेशम लाल,सरोज गिरी,रिंकू,सरिता,नीलम,शेर बहादुर,आलोक शास्त्री,पंकज सिंह, मनोज,राहुल पांडे,शैलेंद्र सिंह,कंचन सिंह, माया सिंह रिंकू सिंह संजीवनी पांडे आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहां की शीघ्र ही प्रदेश में एक आंदोलन होना चाहिए यह सरकार कर्मचारी हित में काम नहीं कर रही है |
मंडली सम्मेलन में वाराणसी,चंदौली गाजीपुर,जौनपुर जिले के प्रतिनिधियो ने भाग लिया और संकल्प लिया के जल्द से जल्द अपने जनपदों का कार्यकारिणी का गठन कराकर प्रस्तुत करेंगे ||


















