अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी: आदमपुर में बाल रोग विशेषज्ञ के घर ATS-IB का छापा, 7 घंटे चली पूछताछ

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

आदमपुर थाना क्षेत्र के ओंमकालेश्वर मोहल्ला स्थित एक बाल रोग विशेषज्ञ के घर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों ने अचानक छापा मारा।

मिली जानकारी के अनुसार

  • ATS और IB की संयुक्त टीम ने डॉक्टर के घर को घेर लिया
  • परिवार को नजरबंद कर 7 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई
  • छापे की वजह फिलहाल आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं की गई है

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों की टीम सुबह पहुंची और पूरे घर को अपने घेरे में ले लिया। इस दौरान घर के अंदर मौजूद सभी सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की गई। स्थानीय स्तर पर छापे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों या स्थानीय पुलिस की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही मामले की असल वजह सामने आ सकेगी।
यह शुरुआती सूचना के आधार पर खबर है। आधिकारिक पुष्टि होते ही अपडेट किया जाएगा

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button