काशीपुर-उत्तराखण्ड़

एक दिन की मेयर बनी 10 वीं की छात्रा आन्या मेहरोत्रा, मेयर बाली की अनूठी पहल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,,जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, काशीपुर ने एक अनूठी और सराहनीय पहल करते हुए काशीपुर नगर को एक दिन के लिए एक नन्हा मेयर दिया। आज यह प्रेरणादायक प्रयास पूरे शहर के नागरिकों की जुबां पर छाया हुआ है। विद्यालय द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित किया, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित किया। गोयंका काशीपुर से मेयर दीपक बाली के साथ का कक्षा 10 की छात्रा आन्या मेहरोत्रा का सफर बहुत ही प्रेरणादायक रहा। विद्यालय की को-एमडी रिशिता सक्सेना अग्रवाल का प्रगतिशील प्रस्ताव और मेयर दीपक बाली का उसकी स्वीकृति देना वास्तव में आन्या के साथ-साथ अन्य बहुत से बच्चों को एक प्रेरणा और उत्साह से सराबोर कर देता है। गोयंका काशीपुर की आन्या मेहरोत्रा प्रातः काल नाश्ते से ही मेयर दीपक बाली के साथ रही और उनकी कार्यशैली को बखूबी समझा। दिनभर उनके साथ काशीपुरवासियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उनसे सीखा कि किस प्रकार विवेकशीलता से तुरंत समस्याओं का निराकरण किया जाता है। ख्वाहिश एनजीओ की संचालिका आयुषी नागर द्वारा संचालित वेदशाला में बच्चों को स्वच्छता के विषय पर चर्चा में आन्या ने मेयर दीपक बाली के स्वच्छता विचारों और समाधान करने के विषय में समझा। तत्पश्चात आन्या ने मेयर दीपक बाली के साथ निर्माण और ध्वस्तिकरण के केंद्र पर जाकर उनकी वहाँ के प्रबंधकों के साथ वार्ता को सुना और समझा कि अवशिष्ट पदार्थों के पुनः कैसे उपयोगी बनाया जाये ताकि कूड़े के समस्या से निराकरण मिल सके। वहाँ से उन्होंने नगर निगम जाकर जनता की समस्याओं का निराकरण किया। आन्या ने धैर्यपूर्वक और एकाग्रता से सभी कार्यवाही को समझा। मेयर दीपक बाली की सरकारी कर्मचारियों के साथ हुई वार्ता सुनने का भी आन्या को अवसर मिला।
आकांक्षा गार्डन के पास स्थित कॉलोनी के नवीनीकरण हेतु शिलान्यास में भी आन्या की सहभागिता रही। इस अविस्मरणीय दिन की यात्रा ने आन्या के जीवन को एक नया अर्थ दिया। काशीपुर के सफल डॉक्टर परिवार की बेटी आज राजनीतिक गतिविधियों को समझकर उसमें दिलचस्पी लेने लगीं। यह अवसर बहुत से विद्यार्थियों को जीवन के सफर में एक नई राह समझा गई। अंत में आन्या ने मेयर दीपक बाली को धन्यवाद दिया और कहा कि हम काशीपुरवासी आप जैसे प्रतिभावान मेयर को पाकर धन्य हुए। हम गर्व का अनुभव करते हैं कि हमारे नेता दीपक बाली हैं। आज गोयंका, काशीपुर में आन्या मेहरोत्रा ने अपने अनुभव को सभी बच्चों के साथ साझा किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मधुमिता बनर्जी ने आन्या को पुष्पस्तबक देकर सम्मानित किया और उसकी इस अवसर का पूर्ण रूपेण लाभ उठाने और सभी के समक्ष एक उत्कृष्ट उदहारण प्रस्तुत करने की सराहना की विद्यालय के सभी को-ऑर्डिनेटर एवं अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी आन्या के इस अनूठे प्रयास की सराहना की और उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दीं।

RIZWAN AHSAN

0% LikesVS
100% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button