काशीपुर-उत्तराखण्ड़

शहर मेँ बनी रहें अमन और शांति, इसीलिए पुलिस ने निकला फ्लैग मार्च

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,, चेत्र नवरात्र एवं ईद उल फ़ित्र पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए काशीपुर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शहर के संवेदनशील इलाकों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।

पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, किला तिराहा, अल्ली खां चौक और महेशपुरा समेत भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस बल ने हर चौराहे और गली-मोहल्लों में गहन निगरानी करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर ईद और नवरात्र को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। साथ ही लोगों से सतर्क रहने को कहा गया और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने साफ किया कि त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्त जारी रहेगी, ताकि शहर का माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण बना रहे।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button