काशीपुर-उत्तराखण्ड़

राज्य निर्माण आन्दोलनकारियों का सम्मान सम्मेलन सम्पन्न, 60 आवेदकों को मिले सम्मान पत्र

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,उत्तराखंड राज्य निर्माण आन्दोलनकारियों का सम्मान सम्मेलन शुक्रवार को श्री अग्रवाल सभा काशीपुर में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में नगर के चिन्हीकरण के लिए आवेदन करने वाले आन्दोलनकारियों ने भाग लिया। सम्मान पत्र पाकर आवेदक खुशी से झूम उठे और भावुक हो गए।

घोषित आन्दोलनकारियों का भव्य स्वागत
सम्मेलन में सर्वप्रथम नगर के घोषित आन्दोलनकारी नरपत सिंह राजपूत, राजेन्द्र पाल और शोभित कुमार का प्रदेश, जिला, नगर कमेटी व सभी उपस्थित आवेदकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

जिला महामंत्री ने बताई आगे की रणनीति
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनय विश्नोई ने किया। उन्होंने कहा कि चिन्हीकरण को लेकर राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति उत्तराखंड की कोर कमेटी ने विस्तार से मंथन किया है। आगे की कार्यवाहियों को संचालित करने की जिम्मेदारी आपस में बांटकर एकजुट होकर सभी कार्य पूरे करने का संकल्प लिया गया है।

215 आवेदकों के लिए संघर्षरत है समिति
कोर कमेटी में प्रदेश स्तरीय कमेटी से महामंत्री नीरज ठाकुर ने नगर के सभी आवेदकों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि समिति नगर के लगभग 215 आवेदित राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण और अधिकारों के लिए संघर्षरत है। आवेदक किसी भ्रम या बहकावे में न आएं। प्रदेश इकाई राज्य सम्मान परिषद के अध्यक्ष, सचिवालय व जिला कार्यालय के सम्पर्क में है।

21 साल से संघर्षरत हैं आन्दोलनकारी
कमेटी के मुख्य संरक्षक ने कहा कि पिछले 21 वर्षों से हमारे आन्दोलनकारी परिवार के सभी साथी चिन्हीकरण के लिए संघर्षरत हैं। नगर के सभी घोषित आन्दोलनकारी इस प्रयास में पूरा सहयोग कर रहे हैं। हम अपने साथियों को सरकार से यह सम्मान दिलाकर रहेंगे।

60 आवेदकों को मिले सम्मान पत्र
कार्यक्रम के अंत में घोषित आन्दोलनकारियों द्वारा वहां उपस्थित 60 आवेदकों को उत्तराखण्ड सक्रिय आन्दोलन सम्मान पत्र वितरित किए गए। सम्मान पत्र पाकर सभी आवेदक भावुक हो गए और गौरवान्वित महसूस किया।

जिला प्रशासन पर उठाए सवाल
नगर अध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन एक जिले में दो मानकों पर कार्य कर रहा है। खटीमा के आवेदकों का चिन्हीकरण आवेदनों पर विचार किया जा रहा है, परन्तु काशीपुर के आवेदनों पर हर बार विचार नहीं होता। इस बार हम मांगेंगे नहीं, अपना अधिकार सरकार से लेकर रहेंगे। उन्होंने मीडिया कर्मियों का भी धन्यवाद किया।

ये रहे उपस्थित
सम्मेलन में वेद प्रकाश विद्यार्थी, संदीप सहगल, मयंक गुप्ता, मीनू लता गुप्ता, महेन्द्र खुराना, महेन्द्र कुमार, राम सिंह, इरशाद, दीपक कश्यप, सुनील प्रताप सिंह, डॉ. दिनेश शर्मा, भूपेन्द्र कुमार, रामकुमार, सतीश कुमार, विनोद कुमार, जयपाल सिंह अहेरिया, रिजवान अहसन, डॉ. ए. के. सेन, अमित शर्मा, विनय शर्मा, अरविन्द कुमार, सुभाष चन्द्र शर्मा, एड. जगदीश पनेरू, सुशील कुमार विक्की, सुशील शर्मा, दिशा गुप्ता, संजीव कुमार, कृष्ण कुमार सारस्वत आदि सहित बड़ी संख्या में आन्दोलनकारी मौजूद रहे।

नगर महामंत्री अनुराग सारस्वत ने सम्मेलन में आए सभी आवेदकों का स्वागत किया और मुख्य संरक्षक से मार्गदर्शन का आग्रह किया।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button