वाराणसी/उत्तरप्रदेश

एढ़े खेल मैदान मे अधिवक्ता पर हुए हमले के खिलाफ अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा,उतरे सड़क पर किया शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

एढ़े खेल मैदान हमले के खिलाफ अधिवक्ताओं का उग्र विरोध,सड़क पर उतरे वकील ||

लहुराबीर से चेतगंज तक शांतिपूर्ण जुलूस,आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग ||

26 फरवरी की घटना पर भड़का आक्रोश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम ||

घायल अधिवक्ताओं को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हुई बार एसोसिएशन ||

एढ़े खेल मैदान सील करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज ||

पुलिस की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन ||

जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों की चेतावनी,कार्रवाई नहीं तो होगा उग्र आंदोलन ||

वाराणसी :- अधिवक्ताओं पर हुए हमले मे घायल अधिवक्ता साथी को न्याय दिलाने के लिए काफ़ी संख्या मे सड़क पर उतरे अधिवक्ता | लहुराबीर चौराहे से लेकर चेतगंज स्थित सेल टेक्स कार्यालय तक किया शांति पूर्ण तरिके से विरोध प्रदर्शन | विरोध प्रदर्शन के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने घायल अधिवक्ताओं के साथ न्याय की मांग करते हुए जिला प्रसासन से मांग किया की जो लोग अधिवक्ता पर हमला किये है उनकी जल्द ही गिरफ्तारी हो और एढ़े खेल मैदान को सील किया जाए |

सेल टेक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया की लालपुर पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एढ़े खेल मैदान मे बीते 26 फरवरी 2026 को दी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन और सेल टेक्स बार एसोसिएशन के अधिकारियो सँग वार्षिक मैच का आयोजन किया गया था जहाँ रात मे मैत्री भोज के दौरान जेनरेटर को बंद कर दिया गया अधिवक्ता साथियो ने ज़ब कर्मचारियों से कहा की जेनरेटर क्यों बंद हो गया तो कर्मचारियों ने कहा की हमें मालिक का आदेश है बंद करने के लिए ज़ब हमलोग बोले की अपने मालिक से बात करवा दीजिये जिसके कुछ ही समय उपरांत ग्राउंड मे फोर वीलर से कुछ लोग आये और अधिवक्ताओं के साथ मारपीट करने लगे जैसे मानो पहले से यह सब कार्यक्रम तय रहा हो | इस घटना मे कुछ अधिवक्ता घायल हो गए जिनका इलाज ट्रामा सेंटर बीएचयू मे चल रहा है इस प्रकरण मे लालपुर थाने मे एफआईआर किया गया है लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया गया हमलोग आज जो शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किये है अगर प्रसासन के द्वारा आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी और ग्राउंड को सील नहीं किया गया तो हमलोग सड़क पर धरना देने को मजबूर होंगे |

दी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक राय कान्हा ने बताया की 26 फ़रवरी की रात अधिवक्ताओं पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में काफ़ी संख्या मे अधिवक्ताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया | घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराया |

​विरोध प्रदर्शन मे शामिल सेल टेक्स बार एसोसिएशन के महामंत्री अधिवक्ता चंद्रशे सिंह ने कहा की 26 फरवरी की रात को लालपुर थाना क्षेत्र के एढ़े खेल मैदान मे कुछ अज्ञात और नामजद उपद्रवियों ने वकीलों पर हमला किया था | इस संबंध में लालपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी लेकिन पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन अब तक हाथ पर हाथ धरे बैठा है और आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है | पुलिस की इसी सुस्ती और कार्य प्रणाली के विरोध में आज बड़ी संख्या में अधिवक्ता लहुराबीर चौराहे पर एकत्रित हुए यहाँ से उन्होंने शांतिपूर्ण एक विशाल जुलूस निकाला जो चेतगंज स्थित सेल टैक्स ऑफिस तक पहुँचा | प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि दोषियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए |

जुलूस के दौरान मौजूद वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा यदि 24 घंटे के भीतर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा अधिवक्ता सुरक्षित नहीं हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button