वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर

समाजवादी विचारधारा को सशक्त और जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

समाजवादी विचारधारा को सशक्त और जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश तथा आदरणीय श्यामलाल पाल जी और सम्माननीय रीबू श्रीवास्तव जी की स्वीकृति से वार्ड नंबर 3, फुलवरिया की लोकप्रिय एवं कर्मठ नेत्री पार्वती कन्नौजिया जी को समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि विश्वास, समर्पण और संघर्ष की पहचान है। श्रीमती पार्वती कन्नौजिया जी ने सदैव सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के मूल्यों को प्राथमिकता दी है। उनकी सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और जनता के प्रति संवेदनशीलता निश्चित रूप से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी।
समाजवादी महिला सभा में प्रदेश सचिव के रूप में उनकी नियुक्ति यह दर्शाती है कि पार्टी नेतृत्व जमीनी कार्यकर्ताओं के परिश्रम और निष्ठा को सम्मान देता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगी तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें और समाज के वंचित, पीड़ित एवं महिलाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहें। पुनः बहुत-बहुत बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button