उत्तरप्रदेश

विकास खंड कार्यालय परिसर के सभागार में हर महीने के दूसरे बुधवार को नियमित होने वाली किसान दिवस का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

भांवरकोल –स्थानीय विकास खंड कार्यालय परिसर के सभागार में हर महीने के दूसरे बुधवार को नियमित होने वाली किसान दिवस का आयोजन आज दोपहर में एडीओ पंचायत कृषि शिवशंकर वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस बैठक में किसानों व आम जनता से संबंधित विविध कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा दी गई। एसडीओ पंचायत वर्मा जी ने बताया कि सरकार के मंशानुरूप सूर्य ताप घर,फार्मर रजिस्ट्री व इससे संबंधित अन्य विषय, पशुपालन करने के सरकारी लोन प्राप्त करने के तरीके, नलकूप विभाग से बोरिंग एवं लघु सिंचाई विषयक आम खुली चर्चा जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं व प्राप्त करने के तरीकों पर खुली चर्चा की गई और किसानों व आम जनता को इसका लाभ लेने के प्रोत्साहित किया गया और आने वाले व्यवधानों के समाधान के लिए
उपाय भी सुझाए गये।आज किसान दिवस में जितेंद्र कुमार राय ए बी टी लघी सिंचाई विभाग,संजय यादव एबीटी एल सी बी,बलवंत सिंह बीटीएम कृषि विभाग,संजय भाटी कृषि विभाग , शंकरानन्द राय सी सी एम जी ओ,शुभम सिंह पटेल जेईऔर डा आलोक इत्यादि ने अपने अपने विभागों की ओर से हिस्सा लिए जबकि रामबली जेई स्वयं न आकर अपने प्रतिनिधि हरेराम यादव को भेजे थे।इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों किसानों रविकांत उपाध्याय, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद राय,रामलाल प्रजापति, जयनारायण कुशवाहा,मोहन राम, जमालुद्दीन अंसारी, रामप्रकाश कुशवाहा, हंसनाथ कुशवाहा,राम जी राम,सरिता देवी,नीतू व नितेश यादव इत्यादि उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button