विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस में पुलिस का छापा, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

वाराणसी 31जनवरी: धर्मनगरी काशी में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने भेलुपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर और संकट मोचन मंदिरी के बीच मार्ग में प्रसिद्ध त्रिदेव मंदिर के पास विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस में छापेमारी कर चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। यह गेस्ट हाउस प्रसिद्ध त्रिदेव मंदिर के ठीक सामने स्थित है।
गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई पुलिस के अनुसार, ‘सीपी संवाद हेल्पलाइन :नंबर’ (9670705555) पर इस अवैध गतिविधि के संबंध में एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसीपी मुख्यालय अपूर्वा पांडेय के नेतृत्व में एसओजी-2 (SOG-2) टीम का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से गेस्ट हाउस पर दबिश दी गई।
मौके से गिरफ्तारियां और बरामदगी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने गेस्ट हाउस के एक कमरे से:
तीन युवतियों और एक ग्राहक को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया।
मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
गेस्ट हाउस के संचालक (मैनेजर) को भी हिरासत में लिया गया है, जिससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का पक्ष
एसीपी अपूर्वा पांडेय ने बताया कि इस रैकेट के तार कहाँ-कहाँ जुड़े हैं और यह कब से संचालित हो रहा था, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वाराणसी पुलिस अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है।
वर्तमान स्थिति: पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
























