लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पूर्वी जोन में महिला सुरक्षा खतरे में…

चिनहट क्षेत्र में पुलिस की बेकार कानून व्यवस्था बरकरार…
महिला सुरक्षा के दावे खोखले, पर फिर भी उच्च अधिकारी संतुष्ट…!
चिनहट पुलिस के लिए मिशन शक्ति एक मात्र दिखावा…
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पूर्वी जोन में चिनहट क्षेत्र स्थित सतरिख रोड पर युवती के साथ पहले हुई छेड़छाड़, फिर मारपीट। नाबालिग युवती अपनी मां के साथ सतरिख रोड पर सब्जी की दुकान लगाती है। वहीं आज युवती मां के कहने पर पास के ठेले पर सामग्री लेने गई थी। इसी बीच एक मनचले और दबंग ने पहले तो युवती के साथ छेड़छाड़ की, फिर युवती के विरोध कहने पर युवक ने युवती के साथ मारपीट की….
चिनहट क्षेत्र में पुलिस ना तो महिला सुरक्षा में सक्षम है, ना ही कानून व्यवस्था बनाए रखने में। बेखौफ दबंगों के आगे नतमस्तक चिनहट पुलिस आरोपियों और अपराधियों के बुलंद हौसलों के समक्ष अपनी जिम्मेदारी को निभाने में नाकाम रही है, पर फिर भी उच्च अधिकारी संतुष्ट….
























