जसपुर-उत्तराखण्ड

कोचिंग संचालक से ठगे 8 लाख ₹, फिर किया जानलेवा हमला, 3 लोगो पर नामजद मुकदमा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जसपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,एक कोचिंग संचालक ने 3 व्यक्तियों पर उसे साथ मिलकर बिजनेस करने का लालच देकर 8 लाख रुपये ठगने एवं जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
लक्ष्मी नगर कालोनी, जसपुर निवासी कोचिंग सेंटर संचालक ज्ञानेश कुमार पुत्र राजवीर सिंह ने बताया कि उसकी जान पहचान जुनैद पुत्र राशिद तथा राशिद पुत्र इमामुद्दीन निवासी मौ. भूप सिंह, जसपुर से उसके पास जुनैद व उसके पिता आते-जाते रहते थे। उसके पास जुनैद व उसके पिता राशिद आये और उससे बोले कि हम एक नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं आप भी उसमें तीन लाख रुपये लगा दो, आपको भी मुनाफा हो जाएगा।
ज्ञानेश ने बताया कि जुनैद व उसके पिता राशिद ने उसे अपनी बातों में बहला फुसला लिया और उसने उन्हें तीन लाख रुपये दे दिये। कुछ दिन बाद जुनैद व राशिद उसके पास आये और बोले कि आपने जो तीन लाख रुपये दिये हैं वो फंस गये हैं आप हमें पांच लाख रुपये और दो तब हम आपको आठ लाख का मुनाफा कर के आपके पैसे लौटा देंगे। जिस पर उसने 5 लाख रुपये का लोन कराकर जुनैद व राशिद को दे दिये। काफी समय बीतने के बाद जुनैद व राशिद ने कोई जबाब नहीं दिया। उसने जुनैद व राशिद से अपने पैसे का तकादा किया तो उक्त दोनों ने उससे कहा कि आपके पैसे हम जल्द ही दे देंगे।
ज्ञानेश ने बताया कि दिनांक 29.07.2025 को उसने अपनी रकम का तकादा जुनैद व राशिद से किया तो उन्होंने उससे कहा कि आप सक्को वाली मस्जिद के पास आ जाओ और अपना पैसा ले जाओ। जब वह अपने पैसे लेने सक्को वाली मस्जिद के पास आया तो राशिद, जुनैद व शाद ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके काफी गम्भीर चोटें आयी हैं। उक्त तीनों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की है तथा उक्त तीनों ने उसे धमकी भी दी है कि यहां दोबारा पैसा मांगने आया तो तुझे जान से मार देंगे। उसने उक्त तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञानेश कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जुनैद, राशिद और श्ससद के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई सुशील कुमार के हवाले की है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button