मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

बर्थडे मनाकर लौट रहे कार डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई 5 की मौत एक घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बर्थडे मनाकर लौट रहे कार डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई 5 की मौत एक घायल

जनपद मैनपुरी आईरा न्यूज़ नेटवर्क ब्यूरो सुबोधकुमार

मैनपुरी – शुक्रवार दोपहर थाना क्षेत्र के एन एच 34 पर ग्राम नगला ताल के सामने बेवर की ओर से छिबरामऊ जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अचानक डिवाइडर पार करते हुए नवीगंज की ओर से आ रहे ट्राला से जा टकराई। घटना में कार सवार पांच की मौके पर ही मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल एक किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई थी वही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। वहीं क्षतिग्रस्त कार को मौके से हटाकर हाईवे को सुचारु कराया। मामले के अनुसार दीपक पुत्र इंद्रपाल निवासी छिबरामऊ अपनी पत्नी पूजा पुत्री आराध्या व आशी, बहन सुजाता, भांजी आर्य के साथ अपनी भतीजी काव्य चौहान पुत्री राकेश के जन्मदिन समारोह में शामिल होने आगरा गए थे। जन्मदिन मनाकर काव्य अपने माता-पिता के साथ दिल्ली चली गई वहीं दीपक शुक्रवार दोपहर आगरा से छिबरामऊ लौट रहे थे। शुक्रवार दोपहर लगभग 12:45 पर बेवर थाना क्षेत्र के एन एच 34 पर ग्राम नगला ताल के सामने अचानक बारिश के चलते कार डिवाइडर पार करते हुए नवीगंज से गाटर लादकर बेवर की ओर आ रहे ट्राला से जा टकराई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार दीपक 36 वर्ष, पूजा 34 वर्ष, आशी 09 वर्ष, आर्या 4 वर्ष, सुजाता 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल दीपक की पुत्री आराध्या 11 वर्ष को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी बेवर लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने मौके से सभी शवों को बरामद कर मोर्चरी भिजवा दिया।

डीसीएम में घुसी पिकअप चालक घायल
इस दुर्घटना के 5 मिनट बाद ही बेवर की ओर से जा रही पिकअप हाईवे पर नगला ताल के सामने ही डीसीएम में जा घुसी जिसमें चालक एहसान गाड़ी में फस गया। जिसे स्थानीय लोगों व पुलिस ने कड़ी मशक्कत से बाहर निकाल कर सीएचसी बेवर भर्ती कराया। एहसान अपने भाई यशपाल के साथ बिहार जा रहा था।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button