मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

ग्रॉसरी के चालान पर ले जाया जा रहा था गुटखा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ग्रॉसरी के चालान पर ले जाया जा रहा था गुटखा

जनपद मैनपुरी रिपोर्ट सुबोध कुमार

मैनपुरी/बेवर- ग्रॉसरी के बिल पर गुटखा ले जाकर बड़ी जीएसटी चोरी का खुलासा हुआ है। मामले में क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग के प्रभारी गगन गौड ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को माल समेत जप्त कर नवीगंज चौकी खड़ा करवाया है। मामले की जानकारी देते हुए क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग के प्रभारी गगन गॉड ने बताया कि मंगलवार सुबह जिले से गुजरने वाले हाईवे से मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। घेराबंदी कर बनकिया हाईवे पर एक कंटेनर को रोककर जांच की गई जिसमें चालान ग्रॉसरी के बिल का था जबकि अंदर पान मसाला भरा था। मामले में जीएसटी चोरी सामने आने पर जीएसटी विभाग को सूचना देकर कंटेनर को बेवर पुलिस के सुपुर्द कर नवीगंज चौकी पर खड़ा कर दिया गया है। कंटेनर पर कॉकटेल ब्रांड नाम से पान मसाला उत्पाद लदे हुए थे। वही ट्रक चालक से पूछताछ जारी है। मामले में खबर लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया था। मामले में कार्रवाई जारी थी।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button