बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

विदुर ब्रांड आउटलेट एवं कैफे का बिजनौर में भव्य शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

विदुर ब्रांड आउटलेट एवं कैफे का बिजनौर में भव्य शुभारंभ

📍 बिजनौर, 29 जुलाई 2025

जनपद बिजनौर के नुमाइश चौराहा स्थित विदुर ब्रांड आउटलेट एवं विदुर कैफे का आज भव्य उद्घाटन माननीय प्रभारी मंत्री एवं व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, श्री कपिल देव अग्रवाल जी द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल के अंतर्गत 150 से अधिक उत्पाद – हनी, अचार, आंवला कैंडी, साबुन, मसाले, रागी चिप्स, जैकेट, सैनिटरी पैड्स, आटा, तेल और गिफ्ट पैक आदि – शहरवासियों के लिए उपलब्ध कराए गए।

इसके साथ ही विदुर कैफे – जनपद का पहला महिला समूह संचालित कैफे – भी शुरू किया गया, जहाँ ग्राहक नाश्ते के साथ “विदुर ब्रांड गंगा शुद्ध जल” एवं “बिजनौरी जीरा पेय” का आनंद ले सकते हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी बिजनौर श्रीमती जसजित कौर (IAS), मुख्य विकास अधिकारी श्री पूर्ण बोराह (IAS) एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा –
“विदुर ब्रांड केवल गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का प्रतीक नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता की पहचान है।”

कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियाँ, नगर निकाय प्रतिनिधि, व्यापार मंडल पदाधिकारी एवं आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यह पहल वोकल फॉर लोकल अभियान को नई दिशा देने और हजारों ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की ओर एक मजबूत कदम है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button