बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

अमोनिया गैस का रिसाव, फैक्ट्री में मची अफरा-तफरी – समय रहते टला बड़ा हादसा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अमोनिया गैस का रिसाव, फैक्ट्री में मची अफरा-तफरी – समय रहते टला बड़ा हादसा

नगीना रोड, बिजनौर | 🖊 रिपोर्ट: अमीन अहमद
📡 आईरा न्यूज़ नेटवर्क — “खबर वही जो हो सही”

कुलदीप जैन की मोहित पेट्रो केमिकल फैक्ट्री में आज अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हो गया, जिससे फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के समय फैक्ट्री में करीब 40 कर्मचारी काम कर रहे थे। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही सभी कर्मचारियों को तत्परता से बाहर निकाला गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तत्काल अमोनिया टैंक पर पानी का छिड़काव कर स्थिति को नियंत्रित किया।

सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई। समय पर की गई कार्यवाही से एक बड़ा हादसा टल गया।

फैक्ट्री प्रबंधन और दमकल विभाग की सूझबूझ से स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया गया।

👉 पूरा मामला नगीना रोड स्थित कुलदीप जैन के स्वामित्व वाली मोहित पेट्रो केमिकल फैक्ट्री से जुड़ा है।

🖊 रिपोर्ट: अमीन अहमद
📡 आईरा न्यूज़ नेटवर्क — “खबर वही जो हो सही”

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button