धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क
“खबर वही जो हो सही”
वसीम रिपोर्टर, धामपुर

डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

धामपुर (बिजनौर)।
धामपुर के नगीना मार्ग स्थित सरल हॉस्पिटल में डॉक्टर की लापरवाही से एक तीन माह की गर्भवती महिला की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि महिला को गलत इंजेक्शन लगाया गया, जिससे कुछ ही पलों में उसकी हालत बिगड़ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतका की पहचान गुलशन जहां (28) पत्नी फरमान निवासी मोहल्ला कायस्थान, शेरकोट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुलशन की शादी करीब 8 महीने पूर्व अफजलगढ़ के मोहल्ला जैनुलआबदीन निवासी नसीम अहमद की बेटी के रूप में मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी।

गुलशन जहां बुधवार सुबह अपनी जेठानी रुखसाना के साथ दवा लेने सरल हॉस्पिटल, धामपुर गई थीं। दोपहर करीब 1 बजे गुलशन के पति को फोन आया कि उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है। पति फरमान जब अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि गुलशन की मौत हो चुकी है।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने गुलशन को कोई इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद वह तेज़ चीखने लगी और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

अस्पताल प्रशासन ने मीडिया को कोई जानकारी देने से किया इनकार, और मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने बाइट देने से मना कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी राजेश चौहान ने बताया कि, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button