काशीपुर-उत्तराखण्ड़

विकास का मुद्दा लेकर चुनावी मैदान मे उतरे हैं प्रधान पद के युवा उम्मीदवार सुमित कुमार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कुंडेश्वरी /उत्तराखंड( रिज़वान अहसन ),,,,,कुंडेश्वरी के निकट ग्राम ढकिया कला से प्रधान पद के उम्मीदवार सुमित कुमार चुनावी मैदान में उतर चुके हैं 6500 वोट वाला यह प्रधानी क्षेत्र हमेशा से ही चर्चा का विषय बना रहा है क्योंकि यह प्रधानी क्षेत्र काफी बड़ा है जिसमें लगभग 10 गांव और कुछ कालोनियां आती हैं बड़ा क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र के विकास की गति धीमी रही है शिक्षित जोशीले नौजवान सुमित कुमार ने बीड़ा उठाया है कि वह इस क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे वैसे तो सुमित कुमार अभी उम्र और अनुभव के आधार पर युवा हैं परंतु राजनीतिक क्षेत्र में यहां पर युवा समाज पर उनकी गहरी छाप है एम कॉम तक शिक्षा ग्रहन कए हुए सुमित कुमार पूर्व में राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर के छात्र संघ सचिव रहे हैं इस कारण यहां के छात्र एवं युवा समाज सुमित कुमार के साथ कंधे से कंधे मिलकर दिखाई दे रहे हैं जोशीले नौजवान सुमित कुमार ने बताया कि वह इस क्षेत्र में काफी वर्षों से सेवा कार्य करते आ रहे हैं उन्होंने पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहकर भी छात्रों एवं युवाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है और इस क्षेत्र की समस्याओं के लिए वह बेहद गंभीर हैं प्रधान पद के प्रत्याशी सुमित कुमार ने कहा की ग्राम ढकिया कला अन्य ग्रामीण क्षेत्र के मुकाबले बहुत पिछड़ा है यदि जनता ने उन पर विश्वास जताकर उनको प्रधान पद पर सुशोभित किया तो यहां की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ-साथ सड़क बिजली पानी पथ प्रकाश आदि मुद्दों पर कार्य किया जाएगा वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में यहां की जनता के लिए अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे केंद्र की स्थापना की जाएगी सुमित कुमार अपने युवा साथियों के साथ जिस प्रकार से चुनावी मैदान में है और जनता का समर्थन उनको लगातार मिल रहा है उसको देखते हुए लगता है कि इस चुनाव में हार या जीत जो भी हो सुमित कुमार इस चुनाव में एक अहम रोल अदा करेंगे

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button