AIRA NEWS NETWORK – डीएसपी प्रेमनाथ राम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा बारसोई पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीते महीनें अप्रैल की है जैसे ही उनको जानकारी मिली उन्होंने तुरंत कटिहार के एसपी विकास कुमार को इसकी सूचना दी कटिहार के पुलिस कप्तान के निर्देश के बाद एक छापेमारी टीम का गठन किया गया।
छापेमारी दल में बारसोई के थाना अध्यक्ष रामविलास सिंह, बलरामपुर के थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार सहित रौतारा थाना की पुलिस बल ने मिलकर रौतारा से कोढ़ा के झपट्टा मार गिरोह के एक सदस्य किशन कुमार जो कि उस दिन लूट कांड में शामिल था को धर दबोच लिया गया अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है।
कटिहार से सुमन मिश्रा की रिपोर्ट

















