असम/गुवाहाटी

गुवाहाटी: मां कामाख्या धाम में 200 कन्याओं संग हुआ कन्या पूजन, महायज्ञ और अमृत भंडारे का समापन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गुवाहाटी: मां कामाख्या धाम में 200 कन्याओं संग हुआ कन्या पूजन, महायज्ञ और अमृत भंडारे का समापन
संवाददाता: हलीमा बेगम | आईरा न्यूज़ नेटवर्क

गुवाहाटी।
नीलाचल पर्वत स्थित विश्वविख्यात मां कामाख्या मंदिर में अंबुबाची मेले के समापन अवसर पर रविवार को भव्य अमृत भंडारे, कन्या पूजन और महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह आयोजन गुवाहाटी साहनी कावारिया एनजीओ द्वारा धार्मिक परंपराओं और सेवा भाव के साथ संपन्न कराया गया।

इस शुभ अवसर पर लगभग 200 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। धार्मिक रीति-नीति के साथ कन्याओं को भोजन कराया गया, उनका आशीर्वाद लिया गया और उन्हें वस्त्र व प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में महायज्ञ का आयोजन कर देश और समाज की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button