बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

कर्ज के दलदल में डूबा परिवार-टेंडरा गांव में तीसरी मौत,सूदखोरों पर नहीं हुई कोई कार्रवाई-जिले भर में ब्याज कारोबार की हो उच्चस्तरीय जांच।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

🟥 आईरा न्यूज़ नेटवर्क
“ख़बर वही, जो हो सही”

📍 संवाददाता: अमीन अहमद | बिजनौर


कर्ज के दलदल में डूबा परिवार — टेंडरा गांव में तीसरी मौत, साहूकारों पर अब तक सन्नाटा!

बिजनौर।
नूरपुर थाना क्षेत्र के टेंडरा गांव में कर्ज के बोझ तले दबे एक गरीब परिवार की त्रासदी ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। बीते दिन मां रमेशिया और बेटी नीतू उर्फ अनीता की मौत के बाद अब दूसरी बेटी सीतू उर्फ सविता ने भी मेरठ के अस्पताल में दम तोड़ दिया।

परिवार के मुखिया पुखराज अभी भी मौत और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। अब तक इस परिवार के तीन सदस्य असमय काल के गाल में समा चुके हैं।

😠 सूदखोरों पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

गांव और क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय साहूकारों द्वारा ब्याज पर ब्याज वसूलने की अमानवीय प्रथा के चलते यह परिवार बर्बाद हो गया, लेकिन अब तक प्रशासन या पुलिस द्वारा किसी भी सूदखोर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।

🔍 ब्याज माफिया का बढ़ता नेटवर्क

ऐसा ही ब्याज का काला कारोबार धामपुर, स्योहारा, नूरपुर और आसपास के इलाकों में खुलेआम फल-फूल रहा है, जहां गरीब मजदूर, महिलाओं, बुज़ुर्गों और मजबूर किसानों को लालच और दबाव के जाल में फंसा कर तबाही की राह पर धकेला जा रहा है।


❗ अब सवाल यह है:

क्या और मौतों का इंतजार है?

कब जागेगा प्रशासन?

सूदखोरों पर कार्रवाई कब होगी?


आईरा न्यूज़ नेटवर्क आपसे वादा करता है — हम न रुकेंगे, न झुकेंगे।
हम आवाज़ बनेंगे उस हर पीड़ित की, जो न्याय से वंचित है।

📢 मांग:

पीड़ित परिवार को मुआवज़ा और न्याय।

सूदखोरों पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई।

जिले भर में ब्याज कारोबार की उच्चस्तरीय जांच।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button