AIRA NEWS NETWORK – रात को दादर गुवाहाटी से आपने गांव लौट रहे थे जैसे ही ट्रेन बारसोई जंक्शन पर पहुंची लोगों में जल्दी घर पहुंचने होड़ ने अफरा तफरी मची दी, उसी दौरान मोहम्मद मंजर ट्रेन से उतर कर जल्दी जल्दी के चक्कर में पटरी पर उतर गया और दूसरे प्लेटफार्म की ओर जाने लगा ,इसी क्रम में जलपाईगुड़ी दार्जिलिंग मेल ट्रेन तेज रफ्तार से ट्रेन बारसोई जंकशन से गुजर रही थी।
देखते ही देखते मोहम्मद मंजर को दार्जिलिंग मेल अपनी चपेट में ले लिया और घटनास्थल पर ही मोहम्मद मंजर दर्द नाक मौत हो गई वही इस संबंध में प्रभारी रेल थाना अध्यक्ष जय नारायण यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में ले लिया गया तथा घटना की जानकारी ली गई श्री यादव ने बताया कि युवक की पहचान मोहम्मद मंजर के रूप में हुई है चांदपारा पंचायत के बासभीटी गांव के रहने वाले हैं मृतक मंजर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया है।
मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई बता दें कि मंजर मजदूरी करने के लिए मुंबई गया हुआ था लॉकडाउन के चलते मुंबई में काम काज पूरी तरह से ठप हो गया है जिसके चलते सामान के साथ अपना घर लौट रहा था इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है


















