दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर ऑल दिव्यांग सेवा संगठन ने की एसपी ग्रामीण से मुलाकात

रिपोटर विकास सिंह
दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर ऑल दिव्यांग सेवा संगठन ने की एसपी ग्रामीण से मुलाकात
नूरपुर। ऑल दिव्यांग सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रियासत राजा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एसपी ग्रामीण श्री विनय कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में दिव्यांगजनों को हो रही विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।मुलाक़ात के दौरान संगठन की ओर से ज्ञानेदुल तोमर, सजाकत हुसैन, झोजा टिकेंद्र, माजिद, जीशान मलिक सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे। संगठन के सदस्यों ने दिव्यांगजनों की सुरक्षा, आवागमन, पेंशन, सरकारी योजनाओं के लाभ और उनके सामाजिक अधिकारों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।एसपी ग्रामीण श्री विनय कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को धैर्यपूर्वक सुना और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की मदद और सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ग्रामीण को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं भी दीं और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में दिव्यांगों को न्याय और सहयोग मिलेगा।


















