नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

नूरपुर। नगर के ब्लॉक तिराहा स्थित राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) पार्टी कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में रालोद के क्षेत्रीय महासचिव एडवोकेट अजयवीर सिंह ने स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के सार्वजनिक जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी साहब कोरोना काल में इस महामारी से संघर्ष करते हुए हम सबको छोड़ गए। उन्होंने बताया कि चौधरी अजीत सिंह सात बार सांसद और चार बार केंद्रीय मंत्री रहे तथा देश की राजनीति में उनकी भूमिका अत्यंत प्रभावशाली रही। कई बार उनके समर्थन के बिना केंद्र में सरकार बनाना असंभव रहा।उन्होंने कहा कि चौधरी अजीत सिंह को देश में 45 शुगर मिलों की स्थापना का श्रेय जाता है, जिससे किसानों को गन्ना उचित मूल्य पर बेचने का अवसर मिला और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिली। उनके संघर्षों ने किसानों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों को नई आवाज दी, जिसे आज भी लोग याद करते हैं।कार्यक्रम में सरदार रविंद्र सिंह, वागेश चौधरी, मुकम्मिल मलिक, महिपाल सिंह, तेजपाल सिंह यादव, शीशपाल सिंह, अनुज कुमार, ओमकार सिंह, अर्पित त्यागी, नरेशपाल सिंह सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button