दौलतपुर में मदरसा ‘दारुल सलाम’ का हुआ उद्घाटन

रिपोटर विकास सिंह
दौलतपुर में मदरसा ‘दारुल सलाम’ का हुआ उद्घाटन
नूरपुर। शहर से सटे गांव दौलतपुर में मदरसा दारुल सलाम का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। यह शुभारंभ अमीर-ए-जमात नूरपुर मौलाना शरीफ़ की सरपरस्ती में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख उलेमा, शिक्षक और समाजसेवी शामिल हुए।मदरसे के अध्यक्ष क़ारी इमरान ने कार्यक्रम में पधारे सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया और दारुल सलाम की स्थापना के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला।इस मौके पर शहर काज़ी मौलाना वहीं मुफ्ती अब्दुल कादिर ने कहा कि “मदरसे समाज में नैतिक शिक्षा और इस्लामी तालीम के केंद्र होते हैं। दारुल सलाम की स्थापना बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक सराहनीय कदम है।इस अवसर पर शहर काज़ी मौलाना मोहम्मद अली ख़ादमी, मास्टर मोहम्मद इलियास मकरानी, मौलाना अब्दुल कादिर, क़ारी मोहम्मद बिलाल, क़ारी निज़ामुद्दीन, मौलाना आबिद, मोहम्मद अशफ़ाक़ इमरान मैराजी, कारी असरारुल हक,समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास की सराहना की और कहा कि यह मदरसा गांव के बच्चों को धार्मिक और नैतिक शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक विकास की दिशा में आगे ले जाएगा।


















