काशीपुर-उत्तराखण्ड़

फ़र्ज़ी पासपोर्ट से की विदेश यात्रा अब कब्ज़ाना चाहता है मकान, मामला पंहुचा कोर्ट

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर/ उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,, एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर अपने साले के पासपोर्ट पर अपनी फोटो लगाकर हांगकांग घूम कर आने और उसके मकान पर कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मानपुर रोड, आरके फ्लोर मिल के सामने, विश्वनाथपुरम कालोनी निवासी गुरनाम सिंह पुत्र बंता सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पार्थना पत्र देकर बताया कि मानपुर ठेरा, काशीपुर निवासी बलविन्दर सिंह पुत्र स्व. कपूर सिंह ने अपने साले मेहल सिंह पुत्र हजारा सिंह के नाम से पासपोर्ट बनवाया है जिस पर उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपनी फोटो लगा रखी है। बलविंदर सिंह उक्त पासपोर्ट के माध्यम से हांगकांग भी घूमकर आया है। गुरनाम ने बताया कि बलविंदर सिंह फर्जी दस्तावेज बनाने का कार्य करता है तथा इनका गलत इस्तेमाल करता है। गुरनाम ने कहा कि बलविंदर ने कूटरचित दस्तावेजों से अपने साले के नाम से पासपोर्ट बनाकर हांगकांग की यात्रा करने से पासपोर्ट अधिनियम व धोखाधड़ी करने का अपराध किया है । यह कृत्य गम्भीर अपराध है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button