जन सुनवाई के दौरान पीड़ित की शिकायत पर जिलाधिकारी ने स्वयं मौके का लिया जायजा और निमार्ण कार्य को ध्वस्त कर पीड़ित को राहत दिलाई

जन सुनवाई के दौरान पीड़ित की शिकायत पर जिलाधिकारी ने स्वयं मौके का लिया जायजा और निमार्ण कार्य को ध्वस्त कर पीड़ित को राहत दिलाई
जनपद मैनपुरी जिला ब्यूरो अमन कुमार
मैनपुरी– नगला पजाबा नि. जय किशन वर्मा ने जन-सुनवाई के दौरान जब जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि नगला पजाबा स्थित भूमि गाटा सं. 3274 में एक किता आवासीय प्लॉट 6235 वर्ग फीट दि. 19.10.2024 को प्रार्थी ने अपने पिता से दानपत्र, बैनामा कराया, क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा हिस्साकसी भी करा ली थी, दि. 06 जनवरी 25 को नगला पजाबा नि. हिमांशु ने अपने भाईयों के साथ मिलकर दबंगई के बल पर उक्त प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया, प्रार्थी की शिकायत पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण रुकवाया, इसके बाद भी दबंग अवैध निर्माण के प्रयास में जुटे रहे, दि 27 जनवरी को पुनः निर्माण कार्य शुरू कर दिया, लेंटर डालने को सटरिंग लगाना शुरू कर दिया, प्रार्थी ने डॉयल 112 पर पुलिस को कॉल किया, पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दबंग आरोपी मानने को तैयार नहीं हैं, विरोध करने पर गुण्डा किस्म के आरोपी प्रार्थी व उसके परिवार को धमका रहे है, जान से मारने की धमकी भी दे रहे है।शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को बताया कि दबंग लगातार निर्माण कार्य कर रहे हैं और मुझे धमका रहे हैं, आरोपी प्रार्थी, उसके परिवार के साथ कभी किसी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं, शिकायतकर्ता ने दबंग आरोपियों के द्वारा प्लॉट पर किये जा रहे अवैध निर्माण को रुकवाकर, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही कर प्लॉट पर कब्जा दिलाने की मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से की, जिसे गंभीरता से लेते हुये आज जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया, तहसीलदार सदर से अवैध निर्माण के बारे में जानकारी की, तहसीलदार ने बताया कि उनके द्वारा मौके पर जाकर निर्माण कार्य रूकवाकर दबंगई के बल पर कब्जा करने वालों को निर्माण न करने की हिदायत भी दी गयी थी, लेकिन इनके द्वारा निर्माण कार्य कराया गया। उन्होने मौके पर ही क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व विभाग के अधिकारियांे की उपस्थिति में अनाधिकृत कब्जे को बुल्डोजर के माध्यम से हटवाकर शिकायतकर्ता को राहत प्रदान करते हुये कहा कि यदि किसी के द्वारा पुनः कब्जा किया जाये तो उसके विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाये। उन्होने सचेत करते हुये कहा कि राजस्व टीम द्वारा एक बार पैमाइश, अनाधिकृत कब्जा हटवाने या दबंगई के बल पर किये जा रहे निर्माण कार्य को रूकवाने के बाद यदि किसी के द्वारा पुनः कब्जा या निर्माण कराया जाये तो उसे भू-माफिया में चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही की जाये।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर सिंह, अनिल सक्सैना, अनुज कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल आदि उपस्थित रहे।


















