उत्तराखंड

नशेड़ी युवकों में किया महिला और उसकी बेटी जला कर मारने का प्रयास

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रामनगर/उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,घटना नैनीताल जिले के रामनगर के मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी की है, जहां कुछ नशेड़ी युवकों ने कल्पना वर्मा के घर के पास एक अन्य घर के सामने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इसके बाद, जब महिला और उसकी नाबालिग बेटी बाजार जा रही थीं, आरोपियों ने उन पर भी पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। महिला की सतर्कता और तत्परता से वह अपनी बेटी के साथ भागकर जान बचाने में सफल रही।
इस घटना के बाद, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिषद के जिला मंत्री सूरज चौधरी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “कुछ असामाजिक तत्व शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम ऐसी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने कहा, “आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों को लेकर पुलिस किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button