पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे- विमल कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष बिजनौर आईरा

पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे- विमल कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष बिजनौर आईरा
पत्रकार आजम आदिल के खिलाफ दी तहरीर निरस्त करने की मांग
लखनऊ/ बिजनौर पत्रकारों के उत्पीड़न और झूठे मामलों में उन्हें फसाने की साजिश के खिलाफ विश्व व्यापी पत्रकार संगठन आईंरा के पत्रकारों ने रोष व्यक्त करते हुए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक बिजनौर को संबोधित ज्ञापन दिया, जिसमें मंडावर के पत्रकार आज़म आदिल के खिलाफ दी गई तहरीर को निरस्त करने तथा पत्रकारों की सुरक्षा एव स्वतंत्रता बनाए रखने की मांग की गई ।
जिला बिजनौर के पत्रकारों ने आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के बैनर तले बिजनौर एसपी सिटी कार्यालय तथा डीएम कार्यालय में एकत्र होकर मंडावर के पत्रकार आज़म आदिल के खिलाफ मंडावर के कॉलोनाइजर द्वारा पुलिस अधीक्षक और जिलाध्यक्ष को दिए गये शिकायती प्रार्थना पत्र पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आज़म आदिल ने 25 मार्च 2025 को जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान अवैध

कालोनियों के फैलाए जाए रहे जाल के विरुद्ध आवाज उठाई थी, जिससे मंडावर के कॉलोनाइजरों ने पत्रकार आज़म आदिल से खफा होकर उनके खिलाफ एक झूठा शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को दिया था।
पत्रकार आज़म आदिल मंडावर के एक निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकार है। पत्रकारों ने कहा कि आज़म आदिल के खिलाफ झूठा शिकायती पत्र देकर कॉलोनाइजर षडयंत्र कर पत्रकार की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे है जिसे बर्दाश्त नहीं किए जा सकता । इसी के संबंध में पत्रकारों ने एसपी सिटी बिजनौर तथा एसडीम बिजनौर को उनके कार्यालयों में उपस्थिति होकर ज्ञापन दिया, जिसमें आज़म आदिल के विरुद्ध शिकायती पत्र को निरस्त करने तथा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चिंत कराने हेतु आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई ।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा संतराम राधेश्याम नरेश कुमार शर्मा मुकेश कुमार धारा न्यूज़ प्रभारी अमित कुमार चौधरी मुसैब सिद्दीकी नगर अध्यक्ष आईरा सपना वर्मा आफिक चांदपुर गुलफाम राजा नूरपुर राहुल शर्मा नूरपुर गौरव शर्मा झालू आदि पत्रकार उपस्थित रहे।


















