नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने किया बिजनौर-मुरादाबाद बॉर्डर का निरीक्षण।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने किया बिजनौर-मुरादाबाद बॉर्डर का निरीक्षण।

संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के दिशा-निर्देश दिए

नूरपुर। नूरपुर क्षेत्र की दौलतपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत स्थित बिजनौर मुरादाबाद बॉर्डर पर रविवार देर रात अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपीआरए) राम अर्ज ने निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।अपर पुलिस अधीक्षक ने अब्दुल्लापुर दहाना बॉर्डर बैरियर पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान उन्होंने पुलिसबल और ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को सर्दियों में कोहरे के दौरान सावधानीपूर्वक गश्त करने के निर्देश दिए। यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने वाहन चालकों को नियंत्रित गति में वाहन चलाने और सावधानी बरतने की सलाह दी।निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक नूरपुर रविंद्र कुमार, दौलतपुर पुलिस चौकी प्रभारी सुशील पंवार और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। उन्होंने स्थानीय पुलिस को सतर्कता बरतने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश दिए।

सुरक्षा और सतर्कता पर जोर

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि ठंड और कोहरे के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है। साथ ही, बॉर्डर क्षेत्रों पर संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार गश्त और सतर्कता आवश्यक है।इस निरीक्षण से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है, और पुलिस की सक्रियता से अपराध पर लगाम की उम्मीद जताई जा रही है।
रिपोर्ट विकास सिंह

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button