धोखाधड़ी कर प्लाट हड़पने वाले पर कार्यवाही न होने से पीड़ित परिवार है परेशान

धोखाधड़ी कर प्लाट हड़पने वाले पर कार्यवाही न होने से पीड़ित परिवार है परेशान
स्योहारा। क्षेत्र के ग्राम मंडोरी निवासी तेजपाल सेनी पुत्र राम चंद्र सेनी ने लोक डाउन के दौरान आई कुछ परेशानी के यहां गैस एजेंसी के पीछे स्थित जमीन को मेघराज पुत्र किशोरी निवासी हाफिजाबाद बिहारी पुर थाना शेरकोट जो कि सरकारी डॉक्टर भी हे के पास गिरवी रखी थी
लेकिन आरोप है कि मेघराज से धोखाधड़ी करते हुए तेजपाल से जमीन गिरवी की जगह अपने नाम करा ली थी जिसके बदले में आरोपी मेघराज ने तेजपाल से दोगुनी रकम की मांग जिसको देने के लिए पीड़ित तैयार भी हो गया लेकिन मेघराज की नियत बदल गई और उसने गिरवी रखी जमीन वापस करने से इनकार कर दिया जिसके बाद आज लगभग 5 साल गुजर जाने के बाद भी पीड़ित और उसका पूरा परिवार यहां अपनी इसी जमीन में खुले आसमान के नीचे सर्द रातें और बरसात गुजारने को मजबूर है.लेकिन पुलिस से लेकर कोर्ट तक में गुहार लगाने के बावजूद भी तेजपाल और उसके परिवार को न ही इंसाफ मिल पा रहा है और न ही उसकी जमीन उसको मिल पा रही है पीड़ित परिवार से आला अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है


















