असम/गुवाहाटी

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल ने राज्य भर में 100% छात्रवृत्ति देकर छात्रों को बनाया सशसक्त: शैक्षणिक और खेल उत्कृष्टता को किया पुरस्कृत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गुवाहाटी, 4 अप्रैल, 2024: मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, काहिलीपारा असम भर में प्रतिभा को आगे बढ़ाने और योग्य छात्रों को सहयोग करने के लिए आगे आया है। गौरतलब है कि स्कूल ने शैक्षणिक प्रतिभा और खेल कौशल दोनों को बढ़ावा देने के लिए एक छात्रवृत्ति कार्यक्रम की शुरूआत की है।

इस कार्यक्रम के केंद्र में शैक्षणिक उपलब्धि है क्योंकि मॉडर्न इंग्लिश स्कूल उन छात्रों को प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति प्रदान करता है जिन्हें कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं में 95% या उससे अधिक अंक प्राप्त होते हैं। साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज़ विषय के सात छात्रों को इस अवसर का लाभ मिलेगा जिसमें दो सीटें विशेष रूप से स्कूल के अपने छात्रों के लिए आरक्षित हैं।

खिलाड़ी की उपलब्धि और प्रतिभा को सराहते हुए स्कूल तीन उत्कृष्ट छात्रों को सहयोग दे रहा है जिन्होंने राष्ट्रीय या राज्य स्तर के पदक प्राप्त किए हैं। इस सहयोग से इन छात्रों को ग्यारहवीं कक्षा की पढ़ाई के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। यह छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए वर्ष 2022 और 2023 का विजेता प्रमाणपत्र के साथ-साथ दसवीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक होना आवश्यक है।

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल काहिलीपारा की प्रतिष्ठित प्रिंसिपल श्रीमती जोनाली दास ने खुशी जाहिर करते हुए कहा “शैक्षणिक उत्कृष्टता और खेल उपलब्धियों दोनों के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता छात्रों के समग्र विकास के प्रति हमारे समर्पण को दिखाती है। यह पहल न केवल छात्रों को प्रेरित करेगी बल्कि हमारे राज्य की शैक्षिक दशा को भी सुधारेगी।”

हालाँकि, हर खास अवसर अपने साथ जिम्मेदारी भी लेकर आता है। मॉडर्न इंग्लिश स्कूल अपात्रता या नियमों और शर्तों के उल्लंघन के मामलों में छात्रवृत्ति वापस लेने का अधिकार सुरक्षित रखते हुए सत्यनिष्ठा पर जोर देता है। इसके अतिरिक्त स्कूल निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए आवश्यकतानुसार छात्रवृत्ति प्रावधानों में बदलाव करने का विशेषाधिकार रखता है।

शैक्षणिक वर्ष 2024-25 तक दी जाने वाली छात्रवृत्ति विशेष रूप से ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को लक्षित करती है। इसे पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाने के इच्छुक छात्र स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट (www.mhs.ac.in) पर छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रियाओं की जानकारी ले सकते हैं।

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल का दूरदर्शी छात्रवृत्ति कार्यक्रम भविष्य में अच्छे नेतृत्व को सशक्त बनाने की उसकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। शैक्षणिक उत्कृष्टता और खेल भावना के माध्यम से स्कूल एक समय में एक छात्रवृत्ति के साथ उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button