काशीपुर-उत्तराखण्ड़

हिंसा पर अहिंसा का संदेश है राहुल गांधी की यात्रा,,,जितेंद्र सरस्वती

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड ,,, मणिपुर से मुंबई महाराष्ट्र तक की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस बार ऐतिहासिक स्वरूप में होगी। आम जनमानस को जोड़ने का कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का निर्णय मील का पत्थर साबित होगा। उक्त विचार उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कार्यकर्ताओं की बैठक में व्यक्त किए। श्री सरस्वती ने बताया कि 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से मुंबई तक 6700 किमी. लंबी 66 दिनों तक चलने बाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी । यात्रा 100 लोकसभा सीटों की 337 विधानसभा सीटों से होकर गुजरती हुई मुंबई महाराष्ट्र में समाप्त होगी। श्री सरस्वती ने बताया की यात्रा का उद्देश्य सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, राजनीतिक न्याय के साथ बेरोजगारी, संविधान और लोकतंत्र बचाव का उद्देश्य रहेगा। पीसीसी सचिव सरस्वती ने कहा कि जिस तरह से देश में भाजपा ने आज राम और गंगा के नाम पर राजनीति को बढ़ावा दिया है,ऐसे में देश का बेरोजगार अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है । मणिपुर की निर्वस्त्र बहनों की घटना, जंतर_ मंतर पर न्याय की गुहार लगाती महिला पहलवान, इस बात की गवाही है कि अब देश में न्याय कितना महंगा हो गया है । राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शोषित और वंचितों को न्याय दिलाने का काम करेगी। ज्ञात रहे की सरस्वती को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी लोकसभा, नगर पालिका, सहकारिता और पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए जसपुर विधानसभा का प्रभारी भी नियुक्त किया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button