काशीपुर-उत्तराखण्ड़

अधिवक्ता ने शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण ,हड़पे 2.5 लाख,मामला दर्ज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,, यहां एक तलाकशुदा महिला ने अधिवक्ता पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसका विवाह हो चुका था, लेकिन पति के उत्पीड़न के चलते उसका तलाक हो गया था। इस दौरान उसके तलाक के समय पूर्व पति से मिले ढाई लाख रुपये भी उसने अधिवक्ता को ही दे दिये।
बाद में नजदीकियां बढ़ाकर अधिवक्ता उसे कई जगह लेकर गया। जहां उसके साथ शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह शादी से मुकर गया। साथ ही उसके ढाई लाख रूपये भी वापिस नहीं किये और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर अनुसार अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button