काशीपुर-उत्तराखण्ड़

अवैध कच्ची शराब के कई ठिकानों पर आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,आबकारी कमिश्नर उत्तराखंड देहरादून और जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के कड़े निर्देशों के बाद आबकारी विभाग अपने सख्त तेवर के साथ फुल एक्शन में दिखाई दे रहा है।


इसी क्रम में क्षेत्र 3 में जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंह नगर अशोक मिश्रा के नेतृत्व में काशीपुर एवम रुद्रपुर की संयुक्त गठित टीम ने सुभा से ही इलाके में कच्छी शराब बनाने वाले अपराधियों के ठिकानों पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू कर दी ,जिसमे ग्राम बरखेड़ी ,खाईखेड़ा और ,ग्राम रामपुर नाला में चोरी छिपे खेत खालियानो में चल रहे अवैध शराब की भट्टियों को पूरी रहा नष्ट कर दिया गया ।
विभागीय लोगो को आता देख अपराधी दुम दबा कर भाग खड़े हुए ।
निरीक्षक सोनू सिंह ने आईरा न्यूज को बताया की इस मुश्किल भरे ऑपरेशन में नाजायज शराब की 8 भट्टियों को मौके पर ही पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। बरामदगी के रूप में 120 लीटर अवैध कच्ची शराब प्राप्त हुई तथा लगभग 12000 किलोग्राम लाहन को भी मौके पर ही नष्ट किया गया।
आबकारी विभाग की इस कार्यवाही के बाद अवैध शराब के कारोबारियों में भय का माहोल बन गया है।
आईरा न्यूज से बात करते हुए निरीक्षक सोनू सिंह ने कहा की वह अपने क्षेत्र में किसी भी तरह की नशा खोरी और अवैध शराब को न बनने देंगे और न बिकने देंगे ।,जहा कही भी इस तरह के कारोबार की सूचना प्राप्त होगी उन पर कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी,बेहतर होगा नशे के कारोबारी या तो कारोबार बंद कर दें या ये इलाका छोड़ दे । अन्यथा आने वाले दिनों में विभागीय कारवाही और अधिक सख्ती से की जाएगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button