झारखंड के युवाओं और अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुचाने की तैयारी में एमएसएमई

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड
रांची : रांची के हरमू स्थित कार्यालय में एमएसएमई पीसीआई झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें एमएसएमई पीसीआई झारखंड की चेयरमैन रश्मि तिवारी के साथ वाइस चेयरमैन सह ऑर्गनाइजर इम्तियाज अहमद खान, वीसी अहमद हुसैन, मोनिका आर्या, रिक्की, सुसांतो बर्धन, कोषाध्यक्ष राधिका तिवारी, राज्य प्रभारी दीपक कुमार, राज्य मीडिया प्रभारी मोहम्मद मोइजुद्दीन, डिप्टी चेयरमैन अजय सिंह, स्टेट कार्यकारिणी सदस्य दीप नाथ महतो व फूल जोशी सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।
पीसीआई रांची के कार्यालय में आयोजित इस सर्वदलीय बहुउद्देशीय बैठक में सभी जिलों में हो रहे कार्यों की प्रगति जांच और आगे होने वाले कार्य के संबंध में चर्चा की गई इस मौके पर समिति के लोगों ने अपनी योजना सहित लक्ष्य पर भी एक दूसरे से रायकुमारी की। जिसमें कहा गया कि एमएसएमई के माध्यम से झारखंड के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाएं पहचाने और रोजगार के लिए मदद करने का प्रयास समिति करेगी, जिसके लिए पूरी निष्ठा के साथ समिति के प्रत्येक पदाधिकारी और सदस्य एवं कार्यकर्ता कटिबध है। इस बैठक में कई नए पदाधिकारियो को कार्यभार सौपते हुए अध्यक्ष रश्मि तिवारी ने अभिनंदन किया साथ ही कहा कि आप सभी के कुशल नेतृत्व में झारखंड राज्य के शहरी एवं ग्रामीण सुदूरवर्ती क्षेत्र में भी बेहतर से बेहतर कार्य की आशा करती हूं, वही सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने अपनी ओर से एमएसएमई पीसीआई के सहयोग से अपने बेहतर योगदान और कार्यशैली का भरोसा दिलाया।


















